RR vs GT: गुजरात ने राजस्थान से घर में मिली हार का लिया बदला, राशिद-नूर के बाद हार्दिक का करार प्रहार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराया
हार्दिक पंड्या ने खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के 48वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने पिछले साल की फाइनलिस्ट राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया. गुजरात ने 119 रन के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस ने राजस्थान से अपने घर यानी अहमदाबाद में मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया. दोनों टीमों के बीच हुआ पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीता था. गुजरात टाइटंस की जीत में गेंदबाजों का अहम रोल रहा. राशिद खान और नूर अहमद ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को टिकने ही नहीं दिया. इन दोनों ने कुल मिलाकर 5 विकेट लिए. राजस्थान की टीम 17.5 ओवर में 118 रन ही बना पाई. ये इस सीजन का दूसरा सबसे कम स्कोर है.

राशिद खान ने अपने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं, नूर अहमद ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. 119 रन का पीछा करते हुए ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े. गिल 36 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या आए और ताबड़तोड़ बैटिंग कर गुजरात को जीत दिला दी.

Tags: Hardik Pandya, IPL 2023, Rashid khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें