बेमौसम बारिश और ठंड से मिलने वाली है निजात? अब झुलसाएगी गर्मी, जानें क्‍या कह रहा है मौसम विभाग?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. अप्रैल और मई में जहां सूरज का पारा चढ़ जाता है वहीं पिछले कुछ दिनों से बरसात और ठंडी हवाओं ने मौसम सुहाना कर दिया है और तपिश से राहत मिली हुई है. हालांकि अब मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार से देश के कई हिस्‍सों में धूप निकल रही है तो क्‍या अब बेमौसम बारिश और ठंड से निजात मिलने वाली है और झुलसाती गर्मी का मौसम आने वाला है?

भारतीय मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी नरेश कुमार News18hindi से बातचीत में बताते हैं कि मार्च-अप्रैल में हर साल ही आंधी-तूफान के हालात पैदा होते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. कभी-कभी मौसम में बड़ा बदलाव पश्चिमी डिस्‍टर्बेंस की वजह से होता है. मई में हो रही बेमौसम बारिश इसी वजह से है. अब चूंकि ये दोनों ही चीजें लगातार कई दिनों तक चल रही हैं तो तापमान में गिरावट आ रही है.

नरेश कुमार कहते हैं कि फरवरी में ही जैसा कि देखा गया कि वैस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस आए और उन्‍होंने जम्‍मू-कश्‍मीर को प्रभावित किया. हालांकि देश के बाकी हिस्‍सों यहां तक कि हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में भी इनका प्रभाव नहीं देखा गया था. बाकी जगह मौसम सूखा ही था. इसी तरह अभी भी हो रहा है. इससे पहले भी ये चीजें हो चुकी हैं और तापमान में इससे भी ज्‍यादा गिरावट रह चुकी है.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

ऐसा रहने वाला है मौसम
वैज्ञानिक नरेश कहते हैं कि अभी फिर से एक बार देश के कुछ इलाकों में मौसम बारिश वाला देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 और 7 मई को वैस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस की वजह से पश्चिमी भारत के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश देखने को मिलेगी.

Tags: Delhi weather, Weather forecast

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें