
हाइलाइट्स
कारोबार के लिए बिना गारंटी के लोन
गरीबों के लिए सरकार की बेहतरीन योजना
पीएम स्वनिधि योजना पर सरकार सब्सिडी भी प्रदान करती है
नई दिल्ली. देश में स्वरोजगार और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है. अगर आप भी नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं. इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को एक साल के लिए 10 हजार रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिल सकता है. इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना या पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojana) है.
हाल ही में केंद्र सरकार ने बताया है कि रेहड़ी-पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत इस वर्ष 23 मार्च तक, 34.47 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के 42.70 लाख लोन बांटे गए हैं. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में बताया कि योजना के तहत लगभग 4 लाख लोन, अल्पसंख्यक रेहड़ी पटरी वालों को दिए गए हैं.
मिल सकता है 50 हजार रुपये तक का लोन
रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक मदद के लिए 2 जुलाई, 2020 को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना शुरू की गई थी. पीएम स्वनिधि योजना के तहत आपको 50 हजार रुपये तक का लोन मिल सकता है. सबसे पहले इस योजना तहत किसी को भी 10 हजार रुपये का लोन मिलेगा जिसे चुकाने के बाद दूसरी बार और कर्ज लिया जा सकता है. खास बात है कि इस योजना पर सरकार सब्सिडी भी प्रदान करती है.
योजना का लाभ किसको मिलेगा ?
इस योजना का फायदा नाई की दुकान, मोची, पनवाड़ी, धोबी, सब्जी बेचने वाला, फल बेचने वाला, रेडी टू ईट स्ट्रीट फूड, चाय का ठेला या खोखा लगाने वाला, ब्रेड पकौड़े या अंडे बेचने वाला, फेरीवाला, स्टेशनरी बेचने वाले लोग इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं.
गारंटी फ्री लोन
इस स्कीम के तहत स्ट्री वेंडर्स को एक साल के लिए 10 हजार रुपये तक का कोलेट्रल फ्री लोन मिल सकता है. इसका मतलब यह होता है कि आपको लोन लेने के लिए किसी भी तरह की गारंटी नहीं देनी होगी. इसके अलावा आप लोन का पेमेंट मंथली किस्तों में कर सकते हैं.
ऑफिशियल लिंक
इस लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bank Loan, Street Food, Vendor
FIRST PUBLISHED : May 05, 2023, 21:04 IST








