RR vs GT Live Score: राजस्थान ने पहले पॉवरप्ले में ही गंवाए 2 विकेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अधिक पढ़ें

राजस्थान बनाम गुजरात हेड टू हेड रिकॉर्ड:

आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम अबतक चार बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान राजस्थान के खिलाफ गुजरात का पलड़ा भारी रहा है. गुजरात को जहां राजस्थान के खिलाफ तीन मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं राजस्थान की टीम गुजरात के खिलाफ महज एक मैच में सफलता हासिल कर सकी है.

आईपीएल 2023 में दोनों टीमों की स्थिति:

बात करें आईपीएल 2023 में दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति के बारे में तो गुजरात टाइटंस की टीम अपने नौ मुकाबलों में छह जीत एवं तीन हार के बाद 12 अंक (+0.532) लेकर अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूद है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने नौ मुकाबलों में पांच जीत एवं चार हार के बाद 10 अंक (+0.800) लेकर चौथे स्थान पर काबिज है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल.

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी और जोश लिटिल.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें