हुस्न एक… 2 बार प्यार, 2 बार शादी फिर 2 तलाक, क्यों बोल्ड हो रहा 4 शादी कर चुका सबसे बड़ा अमीर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मोहब्बत! यह एक ऐसा शब्द है जिसे किसी दायरे में नहीं बांधा जा सकता. कब किस व्यक्ति को किस व्यक्ति से मोहब्बत हो जाए यह कोई नहीं बता सकता. देखिए ना, आज की इस कहानी में एक अहम पात्र दुनिया का एक सबसे बड़ा अमीर व्यक्ति है. वह एक बार एक बेहद खूबसूरत महिला को अपना दिल दे बैठता है. उसके पीछे लगता है. उसके साथ समय बिताता है और फिर उससे शादी करता है. यह उसकी दूसरी शादी रहती है. लेकिन, कुछ सालों के भीतर यह शादी भी टूट जाती है.

अमीर फिर अकेला हो जाता है. महिला उसकी जिंदगी से चली जाती है. लेकिन उसकी यादें अमीर को तड़पा रही होती हैं. वह फिर उस महिला की कमी महसूस करता है. एक बार फिर वह उस महिला को अपना सब कुछ सौंप देता है. उसे फिर उसी महिला से मोहब्बत होती है और वह फिर उससे शादी करता है. यानी हुस्न एक लेकिन दो बार मोहब्बत और दो बार शादी. बात यहीं खत्म नहीं होती. यह शादी ठीक ठाक चल रही होती है. लेकिन, फिर किसी कारण वश अमीर अपने को संतुष्ठ नहीं पाता और वह महिला से तलाक ले लेता है. यानी हुस्न एक, दो बार मोहब्बत, दो बार शादी और फिर दो बार तलाक.

तीन शादी-तीन तलाक
हम जिस अमीर की बात कर रहे हैं उसकी जिंदगी यहीं खत्म नहीं होती. तीन बार शादी और तीन बार तलाक के बाद वह अमीर एक अन्य महिला के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में है. आधिकारिक तौर पर अब तक इस अमीर ने तीन शादियां की है. इसमें से दो शादी एक ही महिला के साथ है. अब एक तीसरी महिला के साथ चौथी शादी को लेकर चर्चा में है. उसकी सहकर्मी रही चौथी महिला अब उसकी दो बच्चों की मां है. इस अमीर का नाम एलन मस्क है. यह टेस्ला और ट्वीटर जैसी कंपनियों का मालिक है.

लेकिन, हमारी कहानी एलन मस्क पर नहीं हुस्न की परी कही जाने वाली इसकी दूसरी और तीसरी पत्नी पर है. उस हुस्न का नाम तलुलाह रिले (Talulah Riley) है. तलुलाह पेशे से एक एक्सट्रेस हैं. उनके हुस्न के हजारों रंग हैं. वह बेहद खूबसूरत हैं. उनकी खूबसूरती पर एलन बार-बार बोल्ड होते हैं. दो बार शादी और दो बार तलाक लेने के बाद भी ये दोनों जिस्म से अलग हैं लेकिन दिल से बेहद करीब.

वैसे तो एलन से तलाक के बाद तलुलाह रिले भी रिलेशनशिप में हैं. वह अपने से करीब आठ साल छोटे एक एक्टर के साथ डेट कर रही हैं. दूसरी तरफ एलन भी अपनी सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में हैं और उनके दो बच्चों के बाप बने हैं. लेकिन, मजेदार बात यह है कि तलुलाह और एलन दोनों एक दूसरे से अब भी मोहब्बत होने की बात स्वीकार करते हैं. एक शो में तलुलाह रिले यह स्वीकार करती हैं कि वह और एलन अब भी मोहब्बत करते हैं और वे दोनों एक अच्छे दोस्त हैं.

बार से शुरू हुई मोहब्बत की कहानी
एक रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क और तलुलाह रिले 2008 में लंदन के एक बार में मिले थे. फिर वे पहली नजर में एक दूसरे को दिल दे बैठे. फिर दोनों ने 2010 में शादी की और कुछ सालों के भीतर 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया. लेकिन, दोनों का दिल एक दूसरे के लिए ही धड़क रहा था. फिर दोनों ने 2013 में शादी की और फिर 2016 में दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो गए. तलुलाह रिले बताती हैं कि तलाक के बावजूद वे दोनों एक दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं और उन दोनों के बीच बेहद गहरा प्यार है. एलन मस्क के पास 173 अरब डॉलर यानी करीब 14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है और वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं.

Tags: Elon Musk

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें