Fraud: रेलवे के फर्जी जॉइनिंग लेटर जारी करने वाले दो गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर 2 दर्जन लोगों को ठगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



भोपाल. भोपाल क्राइम ब्रांच ने रेलवे में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ठगों का भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है इन दोनों ने दो दर्जन से अधिक लोगों को 35 लाख का चूना लगाया है. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है.

भोपाल क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा दे रहे थे. इसके एवज में उनसे पैसे लिया करता था. इस तरह आरोपी अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों से लगभग 35 लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं. जानकारी के मुताबिक आरोपी का सहयोगी पहले गिरफ्तार हो चुका है. बीते 4 माह से मुख्य आरोपी फरार चल रहा था. अब क्राइम ब्रांच ने उसे भी धरदबोचा है और उससे पूछताछ की जा रही है.

फर्जी सील लगाकर देता था नियुक्ति पत्र
आरोपी बेरोजगारों को रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देता था. इसके बाद खुद ही नियुक्ति पत्र में फर्जी सील लगाकर जॉइनिंग लेटर निकालता था. लोग जब रेलवे में जॉइनिंग के लिए पहुंचते तब पता चलता कि ऑर्डर तो फर्जी है. क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया आरोपी 35 लाख रुपए ठग चुका है. वह खुद को रेलवे भर्ती बोर्ड का अधिकारी बताता था. साथ ही लोगों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनिंग के नाम पर विजिट करवा देता था.

ये भी पढ़ें- MP : परीक्षाओं के पेपर लीक करने वालों पर अब लगेगा रासुका, 10 साल तक की सजा

पुलिस पूछताछ में जुटी
एडिशनल डीसीपी के मुताबिक आरोपी ने ऑनलाइन साइट से फर्जी सील और डब्ल्यू सी आर प्रिंटेड टी-शर्ट बनवाए थे. आरोपी ठगी के बाद भोपाल से फरार होकर खंडवा चला गया था इसके बाद राजस्थान के कोटा में बेकरी पर काम करने लगा था. फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. आशंका है कि पूछताछ में ठगी के अन्य मामलों के खुलासे हो सकते हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें