Go First की सेवा ठप, रांची में यात्री परेशान, दिल्‍ली-मुंबई का किराया हुआ महंगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों को खासी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. खासकर उन यात्रियों को जिन्होंने गो फर्स्ट एयरलाइंस की टिकट ले रखी थी. दरअसल गो फर्स्ट ने फिलहाल अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं. इस वजह से दूसरी एयरलाइंस कंपनियों ने इस मौके का फायदा उठाते अपने किराए में अच्छी खासी वृद्धि की है.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर केएल अग्रवाल ने News18 Local को बताया कि यात्रियों को गो फर्स्ट के थमने से काफी मुश्किलों का सामना करना करना पड़ रहा है. अब गो फर्स्ट की 80 फीसदी ऑक्युपेंसी डायवर्ट होकर अन्य एयरलाइंस में जा चुकी है. इसका असर साफ तौर पर लोगों की जेब पर दिख रहा है. जबकि अभी अवकाश का समय है और ट्रैफिक भी अधिक रहता है. हालांकि आने वाले समय मे अकाशा भी अपनी सेवा शुरू करने वाली है जिससे यात्रियों पर भार थोड़ा कम होगा.

अशाका एयरलायंस के शुरू होने में है समय
केएल अग्रवाल के मुताबिक, अशाका एयरलायंस की रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद सेवा अप्रैल में ही शुरू होने वाली थी, लेकिन अब एयरलाइंस को रांची से शुरू करने में अभी और 2 महीने का वक्त लग सकता है. जानकारी के अनुसार, कंपनी के पास एयरक्राफ्ट की कमी है. इससे रांची से नई सेवा शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है. तब तक लोगों को इंडिगो और एयर एशिया पर ही निर्भर रहना पड़ेगा.

जानिए अगले 5 दिनों का किराया
रांची से विभिन्न शहरों के किराए की बात करें, तो अगले 5 दिनों तक यहां से दिल्ली का 9000 रुपये, मुंबई का 11000 रुपये, बेंगलुरु का 10500 रुपये और कोलकाता का 7800 रुपये हो गया है. वहीं, रांची से दिल्ली के बीच विस्तारा एयरलाइंस केवल एक ट्रिप ही सेवा दे रही है. पिछले साल से एयरलाइंस कंपनी रात में ही रांची से दिल्ली की सेवा दे रही है.

क्या है पूरा मामला
फंड की भारी कमी के बाद गो फर्स्ट एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों को फिलहाल रोक दिया है. गो फर्स्ट की कमाई लगातार घटती रही है. विमान इंजन की आपूर्ति में आ रही बाधा के चलते एयरलाइंस अपने पूरे विमानों का संचालन नहीं कर पा रही है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 05, 2023, 17:31 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें