Kota News : मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में बाघिन MT4 की मौत, कुछ दिनों से चल रही थी बीमार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शक्ति सिंह/ कोटा. मुकंदरा टाइगर रिजर्व की बाघिन MT 4 की मौत. बाघिन MT-4 कुछ दिनों से बीमार थी. मुकंदरा टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय निदेशक शारदा प्रताप सिंह ने बाघिन एमटी 4 की मौत की पुष्टि की है. एनटीसीए के प्रोटोकॉल के अनुसार डॉक्टरों की टीम ने 1मई को उसका इलाज भी कर रहे थे. 3 मई को बाघिन वापस अस्वस्थ्य नजर आई. डॉक्टरों की टीम ने आज इलाज का प्लान किया था.

मुकंदरा टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय निदेशक शारदा प्रताप सिंह नेसुबह 8 बजकर 54 मिनट पर ट्रेंकुलाइज किया. उसके पेट से 5 सूखे मल के टुकड़े निकले. उसे एनीमा दिया बाघिन 10 बजकर 38 मिनट पर रिवाइज हुआ. करीब 1 बजकर 15 मिनट पर उसने तीन बार सांस ली और दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम के लिए बाघिन को नाके पर लाया जा रहा है.

आपके शहर से (कोटा)

बाघिन के स्वास्थ्य परीक्षण में आंतों में सूजन का पता लगा.बाघिन के दुबारा अस्वस्थ्य होने पर वन विभाग के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से टेक्निकल सलाह ली. जिसके बाद आज सुबह बाघिन के इलाज के लिए रणथंभोर व कोटा की टीम मुकंदरा पहुंची. बाघिन का मलाशय बाहर निकला हुआ था. टीम को बाघिन के गर्भवती होने, पेट मे गांठ होने का अंदेशा था. मौके पर पॉर्टेबल एक्सरे मशीन ले जाई गई। और बाघिन का एक्सरे किया गया.
एक समय था जब मुकंदरा टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबे में शावकों को समेत 6 बाघ हो गए थे. इनमें से साल 2020 में एक बाघ व एक बाघिन की मौत हो गई थी. एक शावक गुम हो गया था. एक शावक की मौत हो गई थी. टाइगर रिजर्व के पहले बाघ तो लापता हो गया. फिलहाल मुकुंदरा में एक ही एमटी 4 बाघिन थी. साल 2020 में बाघ बाघिन की मौत के दो साल बाद रणथंभौर बाघ परियोजना सवाई माधोपुर से 3 नवंबर 2022 को एक 6 साल का नर बाघ T- 110 को स्वस्थ्य परीक्षण के बाद मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया गया था.

MT4 बाघिन के फोटो रणथंबोर के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर शिवांग मेहता के द्वारा लिए गए

Tags: Kota news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें