हाइलाइट्स
गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल, हिंदुओं ने रात भर में करवाई कब्रिस्तान की बाउंड्री.
कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़ कर जमीन को जेसीबी और ट्रैक्टर से कर दिया था समतल.
मामले में एक आरोपी गिरफ्तार. दंडाधिकारी और पुलिस बल को किया गया था तैनात.
हाजीपुर. खबर वैशाली के महुआ से है जहां हसनपुर ओस्ती गांव में कुछ लोगों ने कब्रिस्तान का बाउंड्री तोड़कर उसे जेसीबी और ट्रैक्टर से समतल कर दिया था. लेकिन, इस कड़वाहट को पीछे छोड़ते हुए सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करती कहानी वैशाली से सामने आई है, जहां ट्रैक्टर से जोतकर जिस कब्रिस्तान को मैदान बना दिया गया था उसकी बाउंड्री हिंदुओं ने मिलकर करवाई. अब मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदु समाज के लोगों को सलाम करते हुए कह रहे हैं कि आप ही सच्चे भाई जान हैं.
हाजीपुर. खबर वैशाली के महुआ से है जहां हसनपुर ओस्ती गांव में कुछ लोगों ने कब्रिस्तान का बाउंड्री तोड़कर उसे जेसीबी और ट्रैक्टर से समतल कर दिया था. इसकी सूचना मिलने पर वहां स्थानीय मुस्लिमों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय हिंदुओं का भी जमावड़ा हुआ. तत्काल ही जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों से बातचीत कर मामले को शांत किया. हिंदू भाइयों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रात भर में फिर से कब्रिस्तान के बाउंड्री को ठीक कर दिया गया. वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि नरेगा के तहत होने वाले काम के पैसे का बंदरबांट करने के लिए आनन-फानन में यह हरकत की गयी थी. जिसका आरोप स्थानीय पंचायत समिति के ऊपर लोगों ने लगाया है. इस विषय में स्थानीय अरुण कुमार ने बताया कि दुखद घटना है, ऐसा नहीं होना चाहिए था. ऐसा कभी नहीं हुआ कि ट्रैक्टर जेसीबी से कब्रिस्तान की जमीन समतल बना दी गयी हो.
आपके शहर से (पटना)

Pawan Singh New Look: पवन सिंह का ‘पागल लुक’ हुआ वायरल, फटे कपड़े और हाथ में चप्पल लिए दिखे पावर स्टार

IPL Fan Park 2023: आपके शहर गया के गांधी पार्क में कल लगेगा फैन पार्क, IPL मैच देखने के साथ दर्शक जीतेंगे ढ़ेरों इनाम

मातम में बदली शादी की खुशियां, शाम को आनी थी बारात, उससे पहले आई भाई सहित 5 रिश्तेदारों की मौत की खबर

किसी दुश्मन के साथ भी ऐसा न हो, दूल्हे के मांग भरते ही विधवा हो गई दुल्हन, जानें एक नवविवाहिता की दर्द भरी कहानी

Railway Recruitment 2023: 10वीं, ITI का है सर्टिफिकेट, तो रेलवे में बिना परीक्षा पाएं नौकरी, मिलेगी अच्छी सैलरी

काठमांडू जा रहे फ्लाइट की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग, 3 घंटे बाद उड़ा बांग्लादेश एयरवेज का विमान

Upcoming Film: विद्युत जामवाल की फिल्म IB-71 के इस एक्टर को जानते हैं? स्कूल बंक कर भैंस पर बैठ जाते थे अंजनी

Roof Top Farming: पूर्णिया में छत को बनाया ‘खेत’! 300 पौधे लगा कर परिवार पूरे साल खा रहा सब्जी और फल

Saharsa News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी होगा कंप्यूटर का कोर्स, जान लीजिए एडमिशन डेट और फीस

PHOTOS: जयमाला के बाद दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर; मगर दूल्हे की अचानक हो गई मौत! मंडप के पास ही तोड़ दिया दम

Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा पर पहली बार सीवान में लगा मेला, इन विषयों से लोगों को कराया गया अवगत
स्थानीय मुस्लिमों ने बताया कि इस मजहब में चप्पल उतार कर जाया जाता है. यह समिति हसनपुर ओस्ती पंचायत की पूनम देवी के खिलाफ आवेदन दिया गया है. वहीं स्थानीय मोहम्मद शोएब ने कहा कि यह घटना जो हमलोगों को किसी भी गांव वाले को पता नहीं चला और पंचायत समिति ने रात में तुड़वा करके जेसीबी से और ट्रैक्टर से एक तरफ से प्लेन कर दिया गया.
शरारती तत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़कर चला दी जेसीबी, जेसीबी, ट्रैक्टर चलाकर कब्रिस्तान को किया समतल#BiharNews #BreakingNews #BigBreaking #BigNews pic.twitter.com/MAeFIw33wx
— News18 Bihar (@News18Bihar) May 4, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Communal Tension, Vaishali news
FIRST PUBLISHED : May 05, 2023, 16:53 IST








