UP News : इस मौसम में आधे रह गए तरबूज के दाम, गर्मी की बारिश से बर्बाद होंगे ये किसान!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संजय यादव/ बाराबंकी. हर किसी को गर्मी में रसीले फल पसन्द आते है, जैसे तरबूज, खरबूजा हमारे शरीर मे पानी की कमी को दूर करता है और खाने में भी बहुत अच्छा रहता है. लेकिन इन दिनों बेमौसम हुई बारिश से तरबूज की फसल में काफी नुकसान हुआ है. किसान तरबूज की फसल को लेकर काफी परेशान है. इस बारिश से तरबूज की फसल में रोग लगने लगा और फल सड़ रहे हैं. साथ ही तरबूज के दाम में आई जोरदार गिरावट के चलते इसकी खेती करने वाले किसान काफी परेशान हैं.

दरअसल, पिछले साल तरबूज का दाम अच्छा मिला, जिसे देखकर किसानों ने इस बार ज्यादा एरिया में इसकी खेती की. रकबा बढ़ने से तरबूज का उत्पादन भी काफी बढ़ गया है और बाहर की मांग भी कम हो गई है. नतीजा ये है कि तरबूज के दाम इन दिनों एकदम जमीन पर आ गए हैं. इस समय फुटकर में 7 रुपए प्रति किलो से ऊपर तरबूज का भाव नहीं चढ़ पा रहा है. जबकि मंडी के अंदर थोक में तो तरबूज का भाव 5 रुपए प्रति किलो चल रहा है.

बेमौसम बारिश से तरबूज की फसल को नुकसान

पिछले साल इस समय में किसानों का तरबूज 10 रुपये में बिकता था जबकि इस बार जिले की नवीन सब्जी मंडी में भाव 5 से 6 रुपए प्रति किलो तक ही है. फुटकर विक्रेता भी ज्यादा मात्रा में तरबूज नहीं खरीद रहे हैं. फिलहाल तरबूज के इतनी जल्दी रेट बढ़ने की संभावना भी नहीं है.

वैसे भी इस बारिश से काफी फल सड़ा गला निकल रहा है और इसमें जो लागत लगती है करीब एक बीघे में 60000 रुपये आती है. पन्नी, दवाइयां, खाद लगती और फसल की काफी देखरेख करनी पड़ती है. इस बार लागत भी निकल पाना मुश्किल हो गई है.

Tags: Barabanki News, Fruits sellers

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें