कौशाम्बी–
यूपी के प्रयागराज में सनसनीखेज मर्डर की खबर आ रही है। यहां गंगापार में हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बेखौफ बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सपा नेता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, सपा नेता पवन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं करीबियों में और पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
पवन यादव की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हत्यारोपितों के बारे में पता लगा रही है। पवन की हत्या क्यों की गई है अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। मिली रही जानकारी के मुताबिक, मुगराव गांव निवासी सपा नेता और पूर्व प्रधान पवन यादव मंगलवार शाम कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से बदमादों ने उन पर हमला कर दिया। एक बदमाश ने पवन यादव पर फायर झोंक दिया। पीठ में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े तो हमलावर भाग निकले। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन गोली लगने से घायल पवन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या के कारण का पता लगा है। मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।









