इंटरलॉकिंग प्लांट में चौकीदार को कमरे में बंद कर, ट्रैक्टर की बैटरी और स्कूटी ले उड़े चोर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

​कौशाम्बी — थाना करारी क्षेत्र अंतर्गत अरका महावीरपुर चौकी इलाके में बेखौफ चोरों ने एक इंटरलॉकिंग प्लांट को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने प्लांट की रखवाली कर रहे चौकीदार को कमरे में बाहर से बंद कर दिया और ट्रैक्टर की बैटरी व स्कूटी पार कर दी।
​ग्राम इच्छू का पूरा (मजरा म्योहर) निवासी बृजलाल यादव उर्फ खरई, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के सामने स्थित कार्तिक इंटरप्राइजेज इंटरलॉकिंग प्लांट में रात में चौकीदारी का काम करते हैं। यह प्लांट म्योहर निवासी प्रदीप चौधरी का है।


​पीड़ित के अनुसार, 14-15 सितंबर की दरमियानी रात जब वह प्लांट परिसर के कमरे में सो रहे थे, तभी अज्ञात चोर दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोरों ने सबसे पहले बृजलाल के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर कुंडी लगा दी। इसके बाद चोरों ने स्टोर और मेन गेट का ताला तोड़कर वहां खड़े ट्रैक्टर की बैटरी तथा पीड़ित की टीवीएस स्कूटी (नंबर UP 70 EJ 8568) चुरा ली।


​सुबह आहट मिलने और जागने पर पीड़ित ने खुद को कमरे में बंद पाया। इसके बाद उन्होंने फोन कर अपने भतीजे को मौके पर बुलाया, जिसने दरवाजा खोला। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और पुलिस चौकी को दी गई। पीड़ित ने चौकी प्रभारी अरका महावीरपुर को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें