कौशांबी के छात्र-छात्राओं ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रचा इतिहास, 12 स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए किया क्वालीफाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी—
प्रयागराज मंडल की 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कौशांबी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज, करछना (प्रयागराज) में 03 सितंबर 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में कौशांबी के सभी 12 प्रतिभागियों ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल किए।
धर्मा देवी इंटर कॉलेज, कौशांबी के ये सभी विजेता छात्र-छात्राएं अब आगामी 19 से 21 सितंबर 2026 तक सहारनपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राज्य स्तर के लिए चयनित स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी बालिका वर्ग मातङ्गी शर्मा, आराध्या सिंह, अलकमा बानो और रिमझिम यादव। बालक वर्ग: अभय सिंह, गौरव सिंह पाल, रावेंद्र, रंजीत कुमार, विवेक सिंह, मो. महफूज, तूफान सिंह और प्रियांशु साहू।
अधिकारियों और शिक्षकों ने दी बधाई
डेटा के शानदार प्रदर्शन पर जिला विद्यालय निरीक्षक कौशांबी लाल बाबू मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा, खेल सचिव श्यामलाल और धर्मा देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
इसके साथ ही, टीम को मार्गदर्शन प्रदान करने वाले शिक्षक श्री बलवन्त कुमार, आदित्य सिंह, आकाश और कु. जागृति सिंह के कुशल नेतृत्व की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें