कौशाम्बी: जनपद में शांति, सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा एक नया मोबाइल नंबर 9454177533 जारी किया गया है।
अवैध पटाखों पर पुलिस की कड़ी नजर
- जनपद में किसी भी स्थान पर अवैध पटाखा निर्माण या भंडारण से जुड़ी यदि कोई भी जानकारी आपके पास है, तो उसका विवरण तुरंत इस मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से साझा किया जा सकता है।
- पुलिस प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले यानी सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
कौशाम्बी पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए आम जनमानस से आगे आकर सहयोग करने की अपील की है।
Author: Up Head Line
Views: 29









