पटाका फैक्ट्री हादसा मामला: मृतक के परिजनों से जाकर पोस्टमार्टम हाउस में मिले डीएम व एसपी

प्रयागराज/कौशाम्बी

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने पोस्टमार्टम हाउस एवं ग्राम पंसौर पहुंचकर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों से कहा कि उन्हें अपना भाई समझें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं।

जिला प्रशासन इस कठिन समय में प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ा है।

माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं दैवी आपदा मद के अंतर्गत प्रत्येक मृतक के परिजन को कुल ₹8 लाख तथा प्रत्येक घायल को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। पात्र प्रभावित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी की जा रही है।

माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी है। 06 अभियुक्तों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा रासुका (NSA) के अंतर्गत भी कार्रवाई की जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More