डॉ. ए.एच. रिजवी डिग्री कॉलेज में NCC भर्ती, 58 कैडेटों का होगा चयन 

कौशाम्बी–

करारी, कौशांबी। डॉ. ए.एच. रिजवी डिग्री कॉलेज, करारी में शनिवार को 17 यूपी बटालियन NCC प्रयागराज के तत्वावधान में NCC की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया में कॉलेज के कुल 89 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान निर्धारित मानकों के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें कुल 58 छात्र-छात्राओं का NCC कैडेट के रूप में चयन किया जाएगा l
इस अवसर पर कॉलेज के NCC के ANO डॉ. मोहित कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को NCC के महत्व एवं इसके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी।
भर्ती प्रक्रिया में चयनित विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम..एस.तौफीक एव बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ राजेश सक्सेना ने प्रतिभागी कैडेटों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्थान: डॉ. ए.एच. रिजवी डिग्री कॉलेज, करारी, कौशांबी
आयोजक: 17 UP BN NCC, प्रयागराज
कुल प्रतिभागी: 89
चयनित कैडेट: 58

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More