जिलाधिकारी ने जल-जमाव की निकासी की स्थिति का मौके पर जाकर लिया जायजा

 

अधिशासी अधिकारी को जल-जमाव की निकासी कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

कौशाम्बी—

जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने नगर पालिका परिषद,भरवारी के नौढिया में हुए जल-जमाव की निकासी की स्थिति का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद भरवारी को निर्देशित किया कि जल-जमाव की निकासी का कार्य तेजी से कराया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण नगर पालिका क्षेत्र के किसी अन्य स्थान पर भी जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई हो, तो उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी सुनिश्चित कराई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में जल-जमाव वाले स्थानों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार पम्प आदि के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण उत्पन्न किसी भी समस्या के समाधान में लापरवाही न बरती जाए तथा जल-जमाव की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More