कौशाम्बी–
जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और रात में लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए पुलिस अधीक्षक *सत्यनारायण* देर रात औचक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कई थाना क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का खुद जायजा लिया।भ्रमण के दौरान SP ने रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी और डायल-112 पर तैनात पुलिस टीमों की चेकिंग की। ड्यूटी पर मौजूद जवानों की मुस्तैदी परखी और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। रात में लगातार भ्रमणशील रहकर गश्त बढ़ाई जाए और किसी भी आकस्मिक सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।*दौड़ती रही इनोवा क्रिसटा,लोकेशन लेते रहे थाना प्रभारी-*SP ने साफ कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। रात्रिकालीन ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की सक्रियता से ही आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।SP की तेज रफ़्तार दौड़ रही कार का कई थाना और चौकी प्रभारियो ने लोकेशन लेने का प्रयास किया लेकिन एसपी ने उक्त थाना क्षेत्र मे पहुँच और जांच कर सख़्ती से निगरानी करने का निर्देश दिया,






