कौशाम्बी–
आज दिनांक 04 अगस्त 2026 मंगलवार को धर्मा देवी इण्टर कॉलेज कौशाम्बी में 70वीं मण्डलीय राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सिराथू श्री परमेश श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी श्री लालबाबू मौर्य ने फीता काट कर उद्घाटन किया I विद्यालय के स्काउट बच्चों ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय के प्रबंधक श्री रामसुभग त्रिपाठी ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम व स्मृतिचिह्न भेट किया I विद्यलय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी ने उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच पर मण्डलीय क्रीडा सचिव प्रयागराज श्री राजकुमार और जनपदीय क्रीडा सचिव कौशाम्बी श्री श्याम लाल जी सहित विभिन्न जनपद से आये हुए कोच एवम् टीम मैनेजेर उपस्थित रहे। अपने सम्भाषण में मुख्य अतिथि महोदय ने इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से एकाग्रता विकसित करने पर बल दिया तथा विशिष्ट अतिथि महोदय ने बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए खेल प्रतिस्पर्धा को महत्वपूर्ण मंच माना। श्री अली अहमद खान, श्री अनिल कुमार शुक्ल, श्रीमती नर्मदा चौहान, श्री संदीप कुमार, श्री शिवम कुमार(चेयरमैन ए.एस.एस. आर.प्रयागराज), कु. जागृति सिंह तथा श्री विनीत सिंह यादव चयनकर्ता के रूप में उपस्थित रहेंI आयोजित हुई इस प्रतिस्पर्धा का परिणाम निम्नवत रहा…
अंडर-17 बालिका पिस्टल शूटिंग में मरवा नदीम(धर्मा देवी,कौशाम्बी) प्रथम, कशिश(धर्मा देवी,कौशाम्बी) द्वितीय, मातागी शर्मा(धर्मा देवी,कौशाम्बी) तृतीय; अंडर-14 बालिका पिस्टल शूटिंग में तनु चौरसिया(धर्मा देवी,कौशाम्बी) प्रथम, शिफत बानो (जय मां दुर्गे,कौशाम्बी) द्वितीय, साँची मिश्रा(धर्मा देवी,कौशाम्बी) तृतीय; अंडर-14 बालिका राइफल शूटिंग में प्राची यादव(धर्मा देवी,कौशाम्बी) प्रथम, वैष्णवी(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) द्वितीय, हर्षिता केशरवानी (डी. डी कान्वेंट,कौशाम्बी) तृतीय; अंडर-14 बालक राइफल शूटिंग में सार्थक यादव(आई.के.एम. आनापुर) प्रथम, प्रियांशू मौर्या (डी. डी. कान्वेंट,कौशाम्बी) द्वितीय, कृष्णा कुमार(धर्मा देवी,कौशाम्बी) तृतीय;
अंडर-17 बालिका राइफल शूटिंग में शिखा वर्मा(धर्मा देवी, कौशाम्बी) प्रथम, पलक जायसवाल(धर्मा देवी, कौशाम्बी) द्वितीय, अंशिका केशरी (आई.के.एम. एस आनापुर) तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में अंडर-19 बालिका पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में भावना देवी (धर्मा देवी,कौशाम्बी) प्रथम, रश्मि(धर्मा देवी,कौशाम्बी) द्वितीय, जानवी पाण्डेय(धर्मा देवी,कौशाम्बी) तृतीय; अंडर-19 बालिका राइफल शूटिंग में अंकिता(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) प्रथम, आकृति सिंह(धर्मा देवी,कौशाम्बी) द्वितीय, गरिमा मिश्रा(धर्मा देवी,कौशाम्बी) तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

अंडर-14 बालिका पीप साइड राइफल शूटिंग में अनुष्का तिवारी(डी. डी कान्वेंट,कौशाम्बी) प्रथम स्थान, शिवानी(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। अंडर-14 बालक पीप साइड राइफल शूटिंग प्रतियोगिता अथर्व मिश्रा प्रथम स्थान; अंडर-17 बालक पीप साइड राइफल शूटिंग रूद्र नारायण मिश्रा (जनता इं.क. भरसवा) प्रथम,
शनि(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) द्वितीय; अंडर-17 बालिका पीप साइड राइफल शूटिंग में शिवानी(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) प्रथम,
रोशनी(धनपत्ती देवी,कौशाम्बी) द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
सभी स्थान प्राप्त लक्ष्यवेध वीरो को मेडल पहनाकर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि, मण्डलीय और जनपदीय क्रीड़ा सचिव के साथ साथ आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक के कर-कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुशल प्रदर्शन कर गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज मेडल जीतने हेतु शुभकामनाएं दी।






