आजाद नगर मंझनपुर मोहल्ले में हल्की बारिश में ही रोड पर भरा पानी

 

मंझनपुर, कौशाम्बी-
नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अंतर्गत आने वाले आजाद नगर मोहल्ले में जल निकासी की बदइंतजामी ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि नाले और नालियां पूरी तरह से चोक हो चुकी हैं, जिसके चलते गंदा पानी और बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है और लोगों के घरों के अंदर तक घुस रहा है।

मुख्य समस्याएं
घरों में घुस रहा गंदा पानी जल निकासी का कोई ठोस रास्ता न होने के कारण नालियों का ओवरफ्लो पानी सीधा लोगों के घरों के अंदर प्रवेश कर रहा है, जिससे घरेलू सामान खराब हो रहे हैं और गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है।


नियमित सफाई न होने के कारण नालियां सटी पड़ी हैं, जिससे बरसात का पानी और घरों से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य रास्तों पर जमा हो रहा है।
आने-जाने में भारी फजीहत हो रही है सड़कों पर लबालब भरे गंदे पानी और कीचड़ के बीच से गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का दर्द

मोहल्लेवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। जमीन पर समाधान के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जलभराव के कारण पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है, जिससे महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
प्रशासन से मांग
आजाद नगर के परेशान मोहल्ले वासियों ने नगर पालिका प्रशासन से
चोक नालियों की तुरंत सफाई की
समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More