कौशाम्बी
, कौशाम्बी– ग्राम पंचायत केसारी में स्वर्गीय रामराज कुशवाहा जी की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को स्टेशनरी सामग्री एवं फल वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. रामराज कुशवाहा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, संघर्ष, सामाजिक सरोकारों एवं मानवीय मूल्यों को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. रामराज कुशवाहा का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक रहा है तथा उनके आदर्श आज भी नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहे हैं।

*इस अवसर पर डॉ. देशराज कुशवाहा, नीतीश राज कुशवाहा नवीन चंद्र मौर्य अध्यापक प्राथमिक शिक्षक एवं समस्त केसारी ग्रामसभा परिवार विशेष रूप से उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्या सावित्री देवी, सहायक अध्यापक अंबुज त्रिपाठी, सुमनलता, प्रभाकांत माली, सबल सिंह, शिक्षामित्र अर्जुन लाल एवं संगीता देवी सहित सभी अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए स्टेशनरी एवं फल वितरित किए गए। उपस्थित लोगों ने स्व. रामराज कुशवाहा जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में उनकी पुण्य स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।






