*कौशाम्बी– दबंगई के बल पर रास्ता अवरुद्ध करने का लगाया आरोप, आवागमन में हो रही परेशानी।हल्का लेखपाल के निर्देशों की अनदेखी करने का भी आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग।ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर आम रास्ता तत्काल खुलवाने की लगाई गुहार तहसील सिराथू में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम जगन्नाथपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आम रास्ते पर अवैध कब्जा और जबरन निर्माण किए जाने की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग दबंगई के बल पर सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण कार्य करा रहे हैं, जिससे गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि मामले की जानकारी हल्का लेखपाल को भी दी गई थी। लेखपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के बावजूद संबंधित लोग निर्माण कार्य बंद करने को तैयार नहीं हैं और प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी करते हुए रास्ते पर कब्जा बनाए हुए हैं। इससे गांव में तनाव का माहौल भी बना हुआ है।
ज्ञापन पर राजाराम, दिनेश, मिथिलेश, राम भवन सरोज, रेशमा, ननका सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध निर्माण हटवाने, आम रास्ता तत्काल खुलवाने तथा दोषी लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। समाधान दिवस में अधिकारियों ने ग्रामीणों को शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।






