उप जिलाधिकारी ने ग्राम घोसिया में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

कौशाम्बी–

राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी,चायल प्रेरणा गौतम ने आज ग्राम घोसिया में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।
कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता आसिफ एवं अफजल की शिकायत पर गाटा में अंश संशोधन कर दिया गया।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवादों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अनावश्यक विवादों को बढ़ने से रोका जा सके तथा आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More