कौशाम्बी
28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कौशाम्बी में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार दुबे तहसीलदार सिराथू एवं त्रिलोकी नाथ पांडेय थानाध्यक्ष सैनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं और निशानेबाजी जैसे खेल एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं अनुशासन का विकास करते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ0 राम किरण त्रिपाठी,विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारी, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन के साथ ही प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ।






