किसानों के मसीहा थे चौधरी अजित सिंह, इमरान हैदर रिजवी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिज़वी ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह किसानों के मसीहा थे उन्होंने सदैव किसानों मजदूरों पिछड़ों अल्पसंख्यकों की आवाज उठाई।  रिजवी आज स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित होकर उक्त बातें कहीं सर्वप्रथम उन्होंने चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने कहा कि चौधरी साहब देश के किसानों के उत्थान और विकास के लिए समर्पित थे, उन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह भारत सरकार में कई बार महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए बहुत सी कल्याणकारी एवं किसानों के हित में योजनाएं लागू किया और उसको धरातल पर उतारने का काम किया आज भी किसान चौधरी अजीत सिंह जी को सम्मान पूर्वक उन्हें याद कर रहा है उन्होंने कभी भी दबाव की राजनीति नहीं की। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है किसी भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय होने नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष नजमुल हसन ने की। किसान गोष्ठी को संबोधित करने वालों में, इमरान हैदर रिजवी प्रदेश महासचिव, क्षेत्रीय महासचिव नजमुल हसन, नौशादुल हक जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, जीशान हैदर जिला महासचिव पूर्व सभासद करारी, जिला महासचिव गुलाम शिबतैन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, मोहम्मद चमन सिदलाल सरोज जिला महासचिव, सुमन पासवान विधानसभा अध्यक्ष घायल, मुकेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष मंझनपुर, अब्दुल कवी, राजेश सिंह पटेल पूर्व प्रधान मोहम्मद अतर, परवेज आलम एडवोकेट,,रियाज अहमद वरिष्ठ कार्यकर्ता, मोहम्मद मजीद वरिष्ठ कार्यकर्ता, गुलाम मुस्तफा वरिष्ठ कार्यकर्ता, गोपी लाल पटेल, श्रीमती कमला देवी, सखावत हुसैन बनने, आदि मौजूद रहे। चौधरी अजीत सिंह अमर रहे, चौधरी चरण सिंह अमर रहे, चौधरी जैन सिंह जिंदाबाद, राष्ट्रीय लोक दल जिंदाबाद का नारा लगाया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे