कौशांबी में विवाहिता दो बच्चों संग लापता, अनहोनी की आशंका पर मायके वालों ने एसपी से की शिकायत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी — मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ 29 अप्रैल को लापता हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और बेटी व बच्चों को घर से भगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

भरसवों गांव की शिवकन्या देवी पत्नी राकेश कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मंजू देवी की शादी 16 फरवरी 2020 को लौधना निवासी लवकुश पुत्र गद्दी पाल से की थी। शादी में उन्होंने अपनी क्षमतानुसार दान-दहेज और एक स्प्लेंडर गाड़ी दी थी। मंजू देवी के दो बच्चे भी हैं।

शिवकन्या देवी के अनुसार, शादी के लगभग एक महीने बाद से ही दामाद लवकुश, देवर विमलेश और लवलेश, सास रामसवारी और ससुर गद्दी पाल दहेज को लेकर मंजू देवी को प्रताड़ित करने लगे थे। वे गाली-गलौज करते, मारपीट करते और जान से मारने की धमकी भी देते थे।

ससुराल पक्ष मंजू देवी से मायके से 2 लाख रुपये और एक अपाचे गाड़ी लाने की मांग करता था। वे कहते थे कि यदि यह मांग पूरी नहीं हुई तो मंजू और उसके बच्चों को चैन से जीने नहीं देंगे और तीनों को मारकर फेंक देंगे।
बीते 29 अप्रैल को मंजू देवी और उनके दोनों बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। मायके वालों को पता चला कि ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण मंजू और बच्चों को मारपीट कर घर से भगा दिया है। चार दिनों तक सभी संभावित जगहों पर तलाश करने के बाद भी जब वे नहीं मिले, तो अनहोनी की आशंका पर पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत की।

पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मंझनपुर थाना पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे