कौशांबी– संदीपन घाट थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह टहलने निकले एक पूर्व प्रधान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम आलमचद के पूर्व प्रधान मनोज कुमार रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
Author: Up Head Line
Views: 69








