कौशाम्बी—
महेवाघाट थाना क्षेत्र के बराईन का डेरा गांव में शुक्रवार दोपहर जंगल से भटककर एक हिरन आ गया। गांव में ग्रामीणों और अन्य जानवरों द्वारा दौड़ाए जाने पर हिरन एक बांस की कोठी से टकरा गया, जिससे उसकी सींग टूट गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने घायल हिरन को पकड़ा।
गंभीर रूप से घायल हिरन को मंझनपुर स्थित पशु अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद हिरन को कानपुर चिड़ियाघर में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।
Author: Up Head Line
Views: 183








