सकिपा की मासिक बैठक में मजदूरों के कल्याण के लिए हुई परिचर्चा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मजदूरों को मिलनी चाहिए मेहनत की पूरी कीमत…. अजय सोनी

कौशाम्बी—

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में एक मई शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में पार्टी की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने की। बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत अजय सोनी ने एक मई मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर मजदूरों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

एक मई मजदूर दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में मजदूरों के कल्याण के लिए एक परिचर्चा भी हुई। बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने मजदूरों की माली हालत पर गंभीर चिंता जताई। साथ ही मजदूरों एवं उनके परिजनों के साथ पूरी सहानुभूति के साथ समर्थन करने और उनकी हर एक समस्या या परेशानी में उनकी हर संभव मदद करने की भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बात कही।

इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि मजदूरों की मेहनत की उन्हे पूरी कीमत मिलनी चाहिए। आगे कहा कि आज हर जगह मजदूरों के साथ शोषण और अन्याय हो रहा है। सरकारी तंत्र समेत प्राइवेट संस्थाएं भी मजदूरों का बुरी तरह दमन और शोषण कर रहीं हैं। निजी ईंट भट्ठों से लेकर सरकारी मनरेगा तक मजदूरों और उनके परिजनों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से परेशान, उनका अपमान, अत्याचार और उत्पीड़न आज आम बात है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर अजय सोनी ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार से मजदूरों के हित में लाभदाई और कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग की। इस अवसर पर राजेश यादव, बद्री प्रसाद प्रजापति, भगवानदास वर्मा, फूलचंद्र लोधी, सियाराम लोधी, राजेश गौतम, भैरव प्रसाद गौतम, सुनील सरोज, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे