में खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी—

 

कौशाम्बी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक पहाड़पुर कोदन (NH-19) के पास एक खेत में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव बाउंड्री के पीछे पड़ा मिला, जिससे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

मृतक महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के हाथ में “केश कली” नाम लिखा हुआ है, जो जांच का अहम सुराग बन सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिराथू समेत सैनी थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की छानबीन की जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More