कौशांबी —
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को विकास खंड नेवादा में समस्त सचिवों के साथ आरआरसी संचालन समेत विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारी अनिल कुमार सिंह दो सचिवों की खराब प्रगति पर तो पांच सचिवों के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी की। अनिल कुमार सिंह इन सचिवों से जवाब मांगा है। समीक्षा के दौरान उन्होंने आरआरसी संचालन, समुदायिक शौचालय संचालन, वन फैमिली वन आईडी, प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान, प्रत्येक व्यक्ति को शौचालय का लाभ, पंचायत भवन अंत्येष्टि निर्माण की प्रगति खंगाला। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि 30 अप्रैल तक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किसी भी सचिव का फैमिली आईडी पूर्ण नही होता है तो उनको वेतन रोक दिया जाएगा।
*किसी भी ग्राम पंचायत में आरआरसी संचालन नहीं*
किसी भी ग्राम पंचायत में आरआरसी संचालन नहीं पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में छूटे सभी लाभार्थियों को शौचालय का लाभ दिया जाए। समीक्षा के दौरान खराब प्रगति वाले सचिव सुनील सिंह, मुकेश गुप्ता समेत बैठक में अनुपस्थित रहे पांच अन्य सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
*निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण*
नेवादा ब्लॉक परिसर में बैठक करने के बाद डीपीआरओ ने एक निर्माणाधीन पंचायत भवन व एक प्लास्टिक यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित को जरूरी निर्देश दिया।सबसे पहले वह ब्लॉक क्षेत्र के तिल्हापुर गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान व सचिव को निर्देशित किया कि 15 दिवस के भीतर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। यहां के बाद वह ग्राम पंचायत पुरखास पहुंचे। यहां पर निर्मित प्लास्टिक यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पाया कि आठ कुंतल प्लास्टिक की कटाई एवं छंटाई करके रखी गई थी। प्रधान व सचिव को निर्देशित किया गया कि प्लास्टिक को पीडब्लूडी को विक्रय कर ग्राम पंचायत की आय बढ़ाना सुनिश्चित करें।






