कौशाम्बी–
उप जिलाधिकारी,चायल अरूण कुमाऱ ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम चिल्लासह बाजी में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित कुल 04 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
उप जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता राम पूजन पटेल की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या-725, जो खतौनी में खलिहान दर्ज है, पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया। उन्होंने शिकायतकर्ता मदन लाल की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या-175, जो खतौनी में चकमार्ग की भूमि दर्ज है, पर दीवार बनाकर किए गए कब्जे को मौके पर ही गिरवाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया। उन्होंने शिकायतकर्ता सुरेन्द्र कुमार की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या-690, 670 एवं 671 के मध्य भूमिधरी भूमि को लेकर विवाद पर पत्थरगढ़ी कराकर समस्या का निस्तारण कराया।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।






