बाल वैज्ञानिक राज पाण्डेय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने नई दिल्ली रवाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित 53 वीं राष्ट्र स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में जनपद के धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कंवार के बाल वैज्ञानिक राज पाण्डेय अपने नवाचार मॉडल को प्रदर्शित करेंगे। राष्ट्रीय स्तर की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का *आयोजन 20 से 26 अप्रैल तक सेंट स्टीफंस कॉलेज नई दिल्ली* में किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद ने बताया कि राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वाधान में जनपद मंडल एवं राज्य स्तर पर 53 वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जनपद एवं मंडल स्तर पर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के कक्षा 11वीं के छात्र राज पाण्डेय द्वारा दुघर्टना को कम करने के उद्देश्य से तैयार किया गया *एंटी स्लीप अलार्म एवं ए0आई0 सेफ्टी फाइटर कार* के मॉडल को निर्णायकों द्वारा खूब सराहा गया एवं उन्हें दिनांक 16 से 21 दिसम्बर 2025 के मध्य वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपने मॉडल को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ। *राज्य स्तर पर वैज्ञानिकों द्वारा इनके नवाचार मॉडल को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ।* निर्णायकों एवं वैज्ञानिकों के द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर *राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एन0सी0ई0आर0टी0) नई दिल्ली के द्वारा राष्ट्रीय स्तर की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए राज पाण्डेय का चयन किया गया।*
राज पाण्डेय ने अपने नवाचार मॉडल/ प्रोजेक्ट के अन्तर्गत चालक सुरक्षा को दर्शाया तथा ए0 आई0 के जरिए फाइटर कार को रिमोट कंट्रोल द्वारा युद्ध की स्थिति में लेजर लाइट से ड्रोन कैमरा को हैक कर गुप्त जानकारी को दुश्मन देश से सुरक्षित रखने के तरीके को बताया।
*राष्ट्रीय स्तर की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए राज पाण्डेय विद्यालय से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।*
जिन्हें विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी ने फूल मालाओं के साथ स्वागत और अभिनंदन कर रवाना किया और उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की।
समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद व जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार ने बाल वैज्ञानिक राज पाण्डेय, मार्गदर्शक शिक्षक बलवंत कुमार एवं विद्यालय के समस्त विज्ञान शिक्षको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे