एक साल की शादी के बाद संदिग्ध हालात में सोनाली की मौत, सैनी पुलिस जांच में जुटी

कौशांबी–

सैनी थाना क्षेत्र के थुलगुला उसरैना गांव में एक साल पहले शादी हुई 21 वर्षीय विवाहिता सोनाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, सोनाली की शादी करीब एक वर्ष पूर्व निशांत उर्फ अमन के साथ हुई थी। वह अपने ससुराल में सास के साथ रहती थी, जबकि उसका पति और ससुर पंजाब में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी सास देवीगंज दवा लेने गई हुई थी और घर पर सोनाली अकेली थी। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी सिराथू और प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकीनाथ पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।पुलिस द्वारा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More