नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर-विधायक पूजा पाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

विधानसभा चायल के ब्लॉक सभागार नेवादा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के निमित्त आयोजित विधानसभा महिला सम्मेलन को मुख्य वक्ता विधायक चायल पूजा पाल ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अध्यक्षता में संबोधित किया।

विधायक पूजा पाल ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दशकों तक महिला आरक्षण सिर्फ वादों में रहा लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इसे हकीकत में बदलकर इतिहास रच दिया है।आज विकसित भारत की हमारी यात्रा में महिलाओं की भूमिका और भी अहम हो गई है। 2014 से लेकर अब तक,हमारी सरकार ने महिलाओं के जीवन चक्र के हर पड़ाव के लिए योजनाएं बनाईं,उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया। आज पहली सांस से लेकर आखिरी सांस तक हमारी सरकार कोई ना कोई योजना लेकर देश की बहन-बेटियों की सेवा में हाजिर है। जैसे कि पहले गर्भ में ही बेटियों को मार दिया जाता था गर्भ में बेटी की हत्या ना हो,इसके लिए हमने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया। गर्भ की अवस्था में मां को सही पोषण मिले,इसके लिए हर गर्भवती मां को मातृ वंदना योजना के तहत 05 हजार रुपए की आर्थिक मदद निरंतर मिल रही है।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए उनकी आर्थिक भागीदारी को बढ़ाना बहुत जरूरी है। इसलिए हमारी सरकार के हर निर्णय में,हर योजना में इस पहलू का ध्यान रखा जाता रहा है,जैसे कि पहले परिवार की संपत्ति मुख्य रूप से पुरुषों के नाम होती थी। घर है तो पुरूष के नाम पर,खेत है तो पुरूष के नाम पर,दुकान है तो पुरूष के नाम पर,गाड़ी है तो पुरूष के नाम पर,स्कूटर है तो वो भी पुरूष के नाम पर,और ये सहज चलता था। हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना में घरों को प्राथमिकता के आधार पर परिवार की महिलाओं के नाम पर रजिस्टर कराना शुरू किया। बच्चे स्कूल जाते हैं तो स्वाभाविक रूप से पिता का नाम लिखा जाता है,हमारी सरकार ने शुरू किया कि अब मां का भी नाम लिखा जाएगा।इससे आज घरों में महिलाएं भी आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रहीं हैं।ऐसी तमाम सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला हितकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक साझा किया इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी,जिला महामंत्री व जिला कार्यक्रम संयोजक ज्योति केसरवानी,जिला उपाध्यक्ष विनीता गुप्ता,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू कनौजिया,प्रभा सिंह यादव ने भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अपने अपने विचारों को साझा किया। इसी मौके पर भारी संख्या में माताएं बहनें उपस्थित रहीं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे