कौशाम्बी—
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश एवं उप जिलाधिकारी,चायल अरुण कुमार ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम-बसुहार में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
उप जिलाधिकारी ने कुल 04 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम की आराजी संख्या-2746 एवं आराजी संख्या-1467 पर भूमि विवाद के मामले में भूमि चिन्हित कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार की शिकायत पर उनका नाम खतौनी में शुद्ध कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कराकर ठीक करा दिया गया। आराजी संख्या-2122 (मिल0) भूमि पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत पर भूमि चिन्हित कराकर शिकायत का निस्तारण करा दिया गया।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।








