निपुण भारत मिशन को मिला नया बल, शिक्षा-स्वास्थ्य-बाल विकास की संयुक्त रणनीति, कोई भी बच्चा शिक्षा से नहीं होगा वंचित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घर-घर सर्वे से हर बच्चे का नामांकन, कड़ा ब्लॉक में बनी ठोस कार्ययोजना

कौशाम्बी–

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना निपुण भारत मिशन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए कड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में गुरुवार को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में तीनों विभागों के अधिकारियों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा के अधीक्षक डॉ. मोहम्मद सऊद ने कहा कि इस अभियान की सफलता विभागों के आपसी समन्वय पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि आशा बहुएं पहले से ही घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वे करती हैं, जिससे बच्चों की पहचान करना आसान होगा। यदि सभी विभाग मिलकर कार्य करें तो कोई भी बच्चा छूटने नहीं पाएगा।
ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध आंकड़ों और संसाधनों का समन्वित उपयोग इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए प्रत्येक बच्चे तक पहुंच बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
संगोष्ठी का संचालन करते हुए शिक्षक अजय कुमार साहू ने कहा कि यह अभियान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने बताया कि तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों का नामांकन आंगनवाड़ी केंद्रों में, पांच से छह वर्ष के बच्चों का बाल वाटिका में तथा छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि घर-घर सर्वे कर ऐसे बच्चों की सूची तैयार की जाएगी, जो अब तक स्कूल से दूर हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं और शिक्षक मिलकर अभिभावकों को जागरूक करेंगे और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही नियमित समीक्षा कर अभियान की प्रगति पर नजर रखी जाएगी।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा के चीफ फार्मासिस्ट शिव सिंह चंदेल, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह, सुपरवाइजर नीलम देवी, प्रियंका मिश्रा, प्रतिभा मौर्य, संगिनी सुमन देवी, स्नेह लता, सुनील देवी सहित विद्यालय स्टाफ और संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि इस बार कोई भी बच्चा घर पर नहीं बैठेगा और हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे