कौशाम्बी– कस्बा स्थित नया गंज में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) कार्यालय पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मुख्य अतिथि इमरान हैदर रिज़वी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने पूरे जीवन में सामाजिक समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाज से छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने का संदेश दिया और सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा को अपनाएं और समाज में भाईचारे को मजबूत करें। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशील जय हिंद अधिवक्ता हाई कोर्ट इलाहाबाद, संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मंझनपुर मुकेश कुमार सरोज, अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष नजमुल हसन, रेहान खान जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, नौशाद उल हक जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र मौर्य, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फहीम, जिला महासचिव जीशान हैदर पप्पू पूर्व सभासद करारी, सिद्ध लाल सरोज जिला महासचिव, गुलाम सिबतैन रविश, अरशद अली, राम प्रकाश गौतम, मुख्तार अहमद, घसीट वर्तमान प्रधान, उमेश त्रिपाठी, संतोष सिंह वर्तमान प्रधान, मुकेश कुमार सरोज ब्लॉक अध्यक्ष मंझनपुर, मुन्नीलाल गौतम, विकास निषाद, मसरूर अहमद, भैरव प्रसाद मौर्य आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








