भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के साथ कानून व्यवस्था को किया मजबूत- धर्म राज मौर्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

विधानसभा मंझनपुर के सांगठनिक मण्डल सरसंवा अंतर्गत ग्राम पंचायत अलवारा में गांव चलो अभियान के निमित्त जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने जन चौपाल व घर घर सम्पर्क कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक साझा किया।

जिलाध्यक्ष ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत किया है,व सरकार ने गांव गांव तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति,पक्की सड़को का निर्माण,गरीबों को निशुल्क राशन,प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन,आयुष्मान कार्ड,किसान सम्मान निधि,शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इस दौरान जनता को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने साझा किया इस मौके पर निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र पटेल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय,जिला मंत्री नरेंद्र पटेल,मण्डल अध्यक्ष प्रमोद भार्गव,मण्डल महामंत्री हंसराज पटेल,मनोज सिंह सहित सम्मानित कार्यकर्तगण,प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे