कौशाम्बी–
फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सूरज राज फिटनेस आज ग्राम पंचायत नारा पहुंचे। उनकी खास पहचान यह है कि वे जहां भी आमंत्रित किए जाते हैं, वहां वाहन से नहीं बल्कि पैदल दौड़ते हुए पहुंचते हैं।
इसी क्रम में आज वे पइंसा से दौड़ते हुए नारा गांव पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही गांव में उत्साह का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने और मिलने के लिए एकत्रित हो गए।
गांव पहुंचकर सूरज राज ने युवाओं और ग्रामीणों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए नियमित व्यायाम, अनुशासन और संतुलित जीवनशैली बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे और गलत आदतों से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तहसील सिराथू के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नारा में उनके आगमन पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रीतम मौर्य, अभिषेक राजपूत, अशोक राजपूत, सशी प्रकाश, जितेंद्र मौर्य, राहुल पाल, मंजीत राजपूत, दिलीप मौर्य, रतीभान राजपूत, शिवशंकर राजपूत, अभिषेक श्रीवास्तव, जीतू कुमार और अरविंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ युवाओं को फिट और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।








