कौशाम्बी–
तहसील चायल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी डॉ0 अमित पाल शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।दोनों अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पीड़ितों को अनावश्यक परेशानी न हो। वहीं जिलाधिकारी ने राजस्व और अन्य विभागों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।प्रशासन की सख्ती के बीच अब देखने वाली बात होगी कि शिकायतों का निस्तारण कितनी तेजी से होता है।








