कौशाम्बी—
आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 शुक्रवार को धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी के प्रांगण में सत्र 2025-26 में अपनी-अपनी कक्षाओं में शीर्ष 05 स्थान प्राप्त करने वाले धर्मा देवी इण्टर कॉलेज व डी डी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र/छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में अंक पत्र व शील्ड देकर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारत समाचार के मुख्य सलाहकार शैलेश मिश्रा व विशिष्ट अतिथि रणविजय निषाद (शिक्षक व समाजसेवी) द्वारा सम्मानित किया गया।
साथ ही अपने अपने विंग में टॉप करने वाले छात्र/छात्राओं को अंक पत्र, शील्ड, बैग व 500 रूपये का नकद पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित कर आगामी कक्षाओं व प्रतियोगिताओं हेतु प्रोत्साहित किया गया, जिसमें नर्सरी से कक्षा 01 में टॉपर छात्रा सोना देवी पुत्री राम नरेश, कक्षा 2 से 5 में टॉपर छात्रा हिमांशी पुत्री वीरेंद्र, कक्षा 6 से 8 में टॉपर छात्र प्रतीक नामदेव पुत्र शत्रुधन प्रसाद, कक्षा 09 टॉपर सृष्टि पुत्री राकेश कुमार और कक्षा 11 टॉपर छात्र आदित्य गुप्ता पुत्र बांके लाल ने अपने अपने विंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अनुशासन व नियमित अध्ययन सम्बन्धी विषयों पर सम्बोधित किया। साथ ही विशिष्ट अतिथि महोदय ने जल संरक्षण और हिन्दी विषय में शुद्ध वर्तनी निर्माण/पहचान सम्बन्धी जानकारी दी।
इस सम्मान समारोह के अवसर पर सिराथू बार एसोसिएशन के महामंत्री राम करन यादव, रेवती रमण, नील कमल मिश्र, प्रबन्धक राम सुभग त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डी डी कॉन्वेंट स्कूल एस बी सिंह आदि गणमान्य एवं अभिभावक बन्धुओं की गरिमामय उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में कौशांबी जनपद को गौरवान्वित करने वाले छात्र राज पांडेय व अनुराग कुमार को मार्गदर्शक शिक्षक बलवंत कुमार को 5 हजार का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया








