कौशाम्बी–
सराय अकिल और करारी थाना क्षेत्र में हुई मंगलसूत्र छिनैती की घटनाओं का एसपी राजेश कुमार ने किया खुलासा
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, एक साथी फरार।
गिरफ्तार आरोपी के पास से 2 पीली धातु के लाकेट और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद।
आरोपी की पहचान मोहम्मद सैफ उर्फ बाटे निवासी कौधियारा प्रयागराज के रूप में हुई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तिल्हापुर नहर मार्ग से आरोपी को दबोचा।
पुलिस को देखकर दूसरा आरोपी बाइक छोड़कर झाड़ियों में भागने में सफल रहा।
पूछताछ में आरोपी ने सराय अकिल और करारी की दोनों छिनैती की घटनाएं कबूल कीं।
आरोपियों ने वारदात के लिए चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया था।
एक बाइक नैनी जेल चौराहे प्रयागराज से और दूसरी मंझनपुर चौराहे से चोरी की थी।
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा, फरार आरोपी की तलाश जारी।
Author: Up Head Line
Views: 231








