बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर सकिपा का सड़क पर उतर कर प्रदर्शन, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओ ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और बिजली कटौती बंद करो…. बंद करो…. के नारे लगाए। साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर संबंधित विद्युत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने कहा कि इस समय घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र समेत पूरे जिले के कई विद्युत उपकेंद्रों से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कहा कि घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध गांवों में होली के दिन से ही शाम होते ही विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाती है और अंधेरा हो जाता है। कहा कि शाम के समय दो दो तीन घंटे लगातार विद्युत कटौती की जा रही है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे कहा कि शीघ्र ही विभागीय अधिकारी समुचित कार्यवाही कर विद्युत कटौती बंद नहीं कराए तो सकिपा के तत्वावधान में सैकड़ों उपभोक्ताओं के साथ जिला विद्युत कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

इसके बाद पार्टी जिलाध्यक्ष की अगुवाई में अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण की गैर मौजूदगी में अधिशाषी अभियंता (मीटर) दीनदयाल शर्मा को विद्युत विभाग की समस्यायों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। सौपे गए ज्ञापन में घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र समेत पूरे जिले के कई विद्युत उपकेंद्रों से की जा रही विद्युत कटौती बंद करने, सिराथू ब्लॉक के ग्राम शमसाबाद और ग्राम नारा में नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने, ग्राम उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द, मोंगरी कड़ा, नारा, जुवरा, मानपुर गौरा, कलुआपुर, जगन्नाथपुर, हिसामबाद, अफजलपुरबारी आदि के ट्रांसफार्मरों की विभाग द्वारा क्षमता वृद्धि करने, स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर विद्युत बिलों मे हो रही अनाप शनाप वृद्धि की रोकथाम करने सहित कई अन्य मांगे शामिल थीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय, राजेश यादव, भैरवदीन गौतम, कमरूल अब्बास, राजेश गौतम, चंद्रभूषण वर्मा, योगेश वर्मा, रोहित सोनी आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे