देखा न गया बेटे का दर्द, मांग ली उसके लिए इच्छा मृत्यु

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देखा न गया बेटे का दर्द, मांग ली उसके लिए इच्छा मृत्यु

लखनऊ। 13 साल से बेटे को इसी हालत में देख रही मां के लिए यह फैसला जितना बड़ा है, उतना ही पीड़ादायक भी। एक तरफ मां का दिल है, जो बेटे को अपने पास रखना चाहता है, तो दूसरी तरफ उसकी तकलीफ है, जिसे देखकर मां हर दिन टूटती रही। हम बात कर रहे हैं गाज़ी के हरीश राणा की, जो पिछले 13 वर्षों से कोमा में जी रहे हैं।
लंबे समय से असहनीय पीड़ा और गंभीर बीमारी से जूझ रहे हरीश राणा के जीवन से जुड़ा एक बेहद भावुक और कठिन फैसला अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए इच्छा मृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) को मंजूरी दे दी है।
ये फैसला सुनाते समय जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच भावुक हो गई। कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को आधार बनाया, जिसमें स्पष्ट था कि हरीश के ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं है और अब ‘प्रकृति को अपना काम करने देना चाहिए।’

दरअसल, 20 अगस्त 2013 को चंडीगढ़ में चौथी मंजिल से गिरने के कारण हरीश के सिर में गंभीर चोट आई थी और उनका शरीर 100% लकवाग्रस्त हो गया था। तब से वे पूरी तरह से ट्यूब द्वारा दिए जा रहे तरल भोजन पर निर्भर थे।

हरीश इंजीनियरिंग के छात्र और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के टॉपर थे। हादसे के बाद उनके ठीक होने की सभी उम्मीदें खत्म हो चुकी थीं और पूरा परिवार लंबे समय से उसकी सेवा कर रहा है।

अदालत के फैसले के बाद अब हरीश को डॉक्टरों की निगरानी में दिल्ली के एम्स (AIIMS) ले जाया जाएगा। वहां उसका फूड पाइप निकाल दिया जाएगा और उसे केवल पानी के सहारे रखा जाएगा, ताकि प्राकृतिक रूप से उसके प्राण निकल सकें। निश्चित रूप से परिवार वालों और डॉक्टरों के लिए यह पल बेहद संवेदनशील है, क्योंकि एक इंसान की पीड़ा को खत्म करने के लिए उठाया जा रहा यह कदम भावनाओं और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा हुआ है।
इसीलिए कहा गया है कि आपका अमीर या फिर गरीब होना मायने नहीं रखता, जीवन में अगर कुछ भी मायने रखता है तो वह आपका स्वास्थ्य है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे