कौशाम्बी — विकास खण्ड कड़ा के गिरधरपुर गढ़ी गांव में रमज़ान के महीने के अवसर पर रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हाजी अच्छन के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल भी मौजूद रहीं। उन्होंने रोज़ेदारों के साथ इफ्तार किया और कहा कि रमज़ान का महीना आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देता है।इफ्तार से पहले देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की गई। कार्यक्रम में विनोद कसेरा, अजय पटेल, किस्मत उल्ला, मोहम्मद सरवर मंसूर अहमद, पूर्व प्रधान जियाउल्ला, मोहम्मद आफान, डॉक्टर असलम, मिनहाजुल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।








