कौशाम्बी का सुर्खा अमरूद पाने के बाद अखिलेश यादव हुए खुश
कौशांबी का सबसे प्रसिद्ध सुर्खा अमरूद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तक पहुंच गया है सुर्खा अमरूद पाने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि शानदार अमरूद है। यह अमरूद ले जाने वाले समाजसेवी मुस्तकीम अहमद मंझनपुर सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे थे तो कौशांबी जिले का सुर्खा अमरूद अखिलेश यादव के लिए लेकर गए थे।

सपा मुखिया के आवास पर मुलाकात के बाद मुस्तकीम अहमद ने सपा मुखिया को अमरुद भेंट किया था। इस दौरान समाजवादी पार्टी के फराज खान चित्रकूट, शहनवाज,समीर, सैफ कालपी , ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

सपा के नेता फराज खान से अखिलेश यादव ने मुलाकात के दौरान कहां की चित्रकूट जिले में समाजवादी पार्टी को फिर से जीत दिलाना है इसके लिए जी जान से चुनाव के लिए जुट जाएं। आने वाले 2027 में विधानसभा चुनाव होना है।








