सयारा में सरस मेला का डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया उद्घाटन,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सिराथू स्थित सयारा पहुंचे थे जहां पर शीतला देवी अतिथि के पास सरस महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही पार्टी के पदाधिकारी एवमं पार्टी के कार्यकर्ताओं से बैठक किया। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी भी ली। सरस महोत्सव कार्यक्रम में आज डिप्टी सीएम ने बताया कि 10 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों चेक वितरण की गई। डिप्टी सीएम ने कहा कि किसी भी समूह से महिला जुड़े और लखपति बने,ये मेला लगातार चलता रहेगा,इस मेले में सरकार की तरफ से तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं लखपति योजना भी चलाई जा रही है जिससे महिलाओं को लखपति बनाया जाए

इसके अलावा किसान सम्मन निधि वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन ,हेल्थ कार्ड,के 40 स्टाल लगाए गए थे जिन किसी को समस्याएं हो रही है वह सभी लोग यहां पर आए और सारस महोत्सव में पहुंचकर अपना कार्य करवाए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों और जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं दी है उन्होंने अखिलेश यादव के सवाल पूछे जाने पर कहा कि अखिलेश यादव की साइकिल बिहार में पंचर हो गई थी अब सैफाई तक नहीं चल पाएगी अभी 2047 तक इंतजार करना पड़ेगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे