कौशाम्बी–
*चौकी इंचार्ज हिनौता राम पाल और टीम पर अभद्रता, 29 नामजद व 25-30 अज्ञात पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, इलाके में दहशत फैलाने वालों पर सख्ती
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देश पर महेवाघाट थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व मे अपराध और अपराधियों पर जबरजस्त कार्यवाही की गयी। जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लौगावां गांव में एक बार फिर अपराधियों की मनमानी पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। यहां तमंचा (अवैध हथियार) लेकर गांव में दहशत फैलाने और लोगों को धमकाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस टीम जब कार्रवाई के लिए पहुंची, तो आरोपियों ने चौकी इंचार्ज हिनौता राम पाल सहित पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और विरोध जताया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 29 नामजद आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही 25 से 30 अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है।








