भाजपा जिलाध्यक्ष व मुख्य विकास अधिकारी ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का डमी चेक किया प्रदान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने डायट मैदान में आयोजित होली के शुभ अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों-सुनीला, संगीता, रेखा, साधना, रामसखी, फूलकली, ज्ञानमती, पूनम, शान्ति, सविता, आशा, शरिफुन निशा, रहमतुन निशा, उर्मिला, नसीमा बानों, सगीरून निशा, उर्मिला देवी, राजरानी व सुषमा देवी को प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का डमी चेक प्रदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व अध्यक्ष को-आपरेटिव बैंक शिवमोहन मौर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी, जिलापूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं  मुख्यमंत्री द्वारा उज्जवला योजना के लाभार्थियों को होली व दीपावली त्यौहार पर गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी प्रदान किए जाने का सराहनीय निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना व उज्ज्वला योजना आदि महिलापर्क योजनाएं संचालित कर माताओं/बहनों का मान-सम्मान बढ़ानें का कार्य किया है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दीदियों को लखपति दीदी बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री  ने कहा है कि भारत, विकसित तभी होगा, जब महिलाएं/बहनें आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।
प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  द्वारा आज लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में होली के शुभ अवसर पर रूपये 150 करोड़ धनराशि से प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला योजना के परिवारों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी की धनरशि खातों में हस्तान्तरित किया गया। इसका सजीव प्रसारण डायट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने  मुख्यमंत्री एवं  उप मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे